Home व्यापार लॉकडाउन का उल्लंघन करने के संदर्भ में दर्ज केसों को वापस लेगी...

लॉकडाउन का उल्लंघन करने के संदर्भ में दर्ज केसों को वापस लेगी इस राज्य की सरकार

4
0

मुंबई| कोरोना के भीषण तांडव के बीच जब पूरे देश मे लॉकडाउन लगाया गया था। तो कई लोग ऐसे थे जिन्होंने जमकर उस समय लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई थी और फिर अलग अलग राज्यों की सरकारों ने अपने अपने स्तर पर उन लोगो के खिलाफ केस दर्ज किए थे और उनपर पाबन्दियां लगाई थी। 

अब इसी संदर्भ से जुड़े केसों को वापस लेने को लेकर महाराष्ट्र गृह विभाग की ओर से एक बयान आया है जिसमे कहा गया है कि जिन लोगो पर लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किए गए थे वह सभी वापस लिए जाएंगे। 
गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बताया कि यह फैसला गृह विभाग की ओर से लिया गया है। वही अब इसे साप्ताहिक कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। वहाँ से मंजूरी मिलते ही सभी केसों को वापस लिया जाएगा।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।