कश्मीर फाइल्स के बाद अब लंदन फाइल्स मचाएगी तहलका, उठेगा रहस्य से पर्दा

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन| फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स ने उन रहस्यों को आम जनमानस के सामने लाकर रख दिया जिससे भारत के बहुत कम लोग ही परिचित थे। कश्मीरी पंडितों के साथ हुए निर्मम अत्याचारों पर बनी इस फ़िल्म को लोगो ने खूब पसंद किया। वही यह अभी भी सिनेमा घरों में तहलका मचाए हुए हैं। अब इसी बीच खबर है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर एक सस्पेंस से भरी कहानी के साथ लंदन फाइल्स रिलीज होने को तैयार है। 

अगर हम लंदन फाइल्स की बात करें तो यह एक इंवेसगेटिव वेब सीरीज है जिसमे अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनका इस फ़िल्म में काम एक डिडेक्टिव का होगा जो अनकहे अनसुलझे रहस्यों से पर्दा हटाएंगे। अर्जुन रामपाल इसमे एक जासूस ओम सिंह का किरदार निभाएंगे।
ओम सिंह एक ऐसा जासूस है जो अपनी ही परिस्थितियों से परेशान हैं। लेकिन फिर भी यह एक हत्या के केस की इंवेस्टिगेटिंग करता है। बता दें ओम यानी अर्जुन रामपाल राजनीतिक रूप से विभाजित लंदन शहर में एक लापता व्यक्ति के मामले को लेता है और इसी बीच उसे मीडिया मोगुल अमर रॉय की लापता बेटी के मामले को लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है.
बता दें ज्यो ही ओम इस केस की इंवेस्टिगेटिंग शुरू करता है तो कई अलग अलग रहस्यों से पर्दे उठने लगते हैं और यह केस कई पहलुओं के साथ उलझ जाता है। बता दें इस सीरीज को पूरब कोहली द्वारा अभिनीत किया गया है। यह एक बेहतरीन ड्रामा और सस्पेंस से भरी वेबसीरीज है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *