फिर डरा रहे कोरोना के बढ़ते आंकड़े, मिला एक और वेरिएंट

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। कोरोना वायरस के बढ़ते आकड़ो ने फिर से डराना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमितो का ग्राफ फिर से ऊपर जाने लगा है। इसी कड़ी में WHO की नई रिपोर्ट ने एक बड़ा खुलासा किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की माने तो कोरोना वायरस का एक नया म्यूटेंट मिला है।

संगठन ने इस वायरस वैरिएंट को XE का नाम दिया है। यह ओमिक्रॉन के BA.2 सब वैरिएंट की तुलना में लगभग दस प्रतिशत अधिक संक्रामक वैरिएंट माना जा रहा है।

बीते दिनों हाहाकार मचाने वाला Omicron का BA.2 सब-वेरिएंट अब तक का सबसे खतरनाक कोविड स्ट्रेन माना जा रहा है। यह दुनिया के कई देशों में भी फैल रहा है। 

बता दें कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के दो संस्करणों – BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है। 

WHO की ने इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि, “एक्सई रीकॉम्बिनेंट (बीए.1-बीए.2), पहली बार 19 जनवरी में यूके में पाया गया था। 

WHO ने आगे कहा, “शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बीए.2 की तुलना में यह नया सब-वैरिएंट 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक फैलाने वाला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *