डेस्क। बॉलीवुड में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) गौरी खान (Gauri Khan) की जोड़ी को पावर कपल के रूप में हमेशा से देखा जाता रहा है। जहाँ लोग इस कपल की मिसालें देते हैं वहीं इस बीच गौरी खान का एक बयान खूब वायरल हो रहा है।
उसे सुनने के बाद लोगों का यह भी कहना है कि गौरी को बस शाहरुख से तलाक का इंतजार सता रहा है। इसके बाद वो अपने लिए नया साथी ढूंढने लगेंगी। गौरी के इस बयान पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन्स भी देखने को सामने आ रहें हैं।
आपको यह भी बता दें कि गौरी ने ये बात हाल ही में नहीं बोली बल्कि उन्होंने अपना यह बयान साल 2005 में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ (Gauri Khan in Koffee with karan) में दिया था।
बता दें कि वो सुजैन खान के साथ शो में पहुंची थी। वहीं करण (Karan Johar questioned Gauri Khan) ने गौरी से सवाल किया था कि क्या अन्य महिलाओं ने शाहरुख खान को मिलती इतनी अटेंशन देखकर वो इनसिक्योर (Gauri Khan insecurity) महसूस नहीं करती तो गौरी ने इसी सवाल के जवाब में कहा था कि वो इससे तंग आ चुकीं हैं क्योंकि उनसे ऐसा सवाल अक्सर पूछा जाता है।
गौरी (Gauri Khan statement) ने इसपर कहा था, ‘सबसे पहले तो मैं इस बात से चिढ़ जाती हूं, जब कोई मुझसे यह सवाल पूछ लेता है, क्योंकि मैं हर दिन भगवान से प्रार्थना करती हूं कि अगर हमें साथ नहीं रहना है अगर उसे किसी के साथ रहना है, तो भगवान मुझे किसी को भी ढूंढ लेने दें।
आगे वो बोलीं की मुझे उम्मीद है कि वो हैंडसम हो, यह सच है! भगवान से मेरी यही प्रार्थना होगी साथ ही मुझे यह भी लगता है कि अगर उसे किसी के साथ रहना है, अगर वह किसी के साथ सच में रहना चाहता है, तो मैं उसके साथ कभी नहीं रहूंगी। मैं तो कहूंगी, ठीक है, बढ़िया! मुझे किसी और के साथ आगे बढ़ने दो।” उनका बयान इस समय चर्चा में बना हुआ है साथ ही लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें कि शाहरुख गौरी ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट (Gauri Khan Shahrukh Khan dating) किया था और बाद में 1991 में शादी (Gauri Khan Shahrukh Khan marriage) की थी। अब दोनों के तीन बच्चे हैं- सुहाना, आर्यन अब्राम।
