Arjun Kapoor On Age Difference With Malaika Arora: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिखाई दिए। बतम दें कि अपनी जबरदस्त फिल्मों के अलावा अर्जुन, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।
जहां कुछ लोगों का ये जोड़ी दिल जीत लेती हैं वहीं हेटर्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्तों में मेख निकाला ही करते हैं।
ट्रोसर्ल कई बार दोनों के बीच के एज गैप को लेकर चुटकियां लेते नजर आते हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन के बीच करीब 12 साल का अंतर है।
जहां मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 साल है तो वहीं अर्जुन कपूर 37 साल के हैं।
ट्रोलर्स दोनों को साथ देखकर तरह-तरह के व्यंग्यात्मक और मज़ाकिया कमेंट करते हैं। जहां कोई अर्जुन कपूर को बच्चा और मलाइका को बुढ़िया कहता है तो वहीं कुछ इनकी जोड़ी की हंसी भी उड़ाते हैं।
हालांकि एक्टर्स कई बार साफ कर चुके हैं कि इन दोनों को ही इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या बोलते हैं। वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका के साथ एज गैप को लेकर कहा था कि, ‘मेरे और मलाइका के बीच उम्र का काफी फासला है और हमें इससे कोई दिक्कत भी नहीं है। वहीं हमारे आसपास के लोगों को भी कोई दिक्कत नहीं है। लोग जो सोचते हैं वो सोचते रहें, उनका हम कुछ नहीं कर सकते क्योंकि किसी की सोच बदलना इतना आसान नहीं होता।उन्होंने कहा कि हम प्यार करते हैं और अगर हम उदाहरण बनते हैं तो मैं इससे खुश हूं।’
