एक कमरे से आलीशान बंगले तक भारती ऐसे बनी कॉमेडी क्वीन

admin
By admin
3 Min Read

आज भारती को हर कोई जानता हैं उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सिलेब से कम नहीं है। आज भारती अपने हुनर से सफलता के उस मुकाम पर हैं जहां प्रसिद्धि के साथ उनके पास हर सुख सुविधा भी मौजूद है। आज हम इस लेख में भारती के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।

वैसे भारती को कॉमेडी क्वीन कहा जाता है वह चबी बॉडी की हैं कॉमेडी करने के साथ-साथ वह एक अच्छी डांसर के रूप में भी धमाल मचाया करती हैं

 जब वह डांस करती हैं तो लोगों को यही लगता है इतनी मोटी होने के बावजूद भी वह इतना अच्छा डांस कैसे कर लेती हैं। जहां आज भारती लग्जरी लाइफ जीती हैं पर उन्हें यह जिंदगी विरासत में नहीं मिली थी भारती का बचपन बेहद ही गरीबी में बीता था उन्होंने काफी दर्द सहे हैं और अपनी मेहमत से ये मुकाम हासिल किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मां और उनका भाई एक ही कमरे में रहा करते थे लेकिन अपने हुनर काबिलियत और कठिन परिश्रम से उन्होंने बुरे दिनों को हराकर अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को काफी बेहतर बना दिया और आज भारती एक बड़े से आलिशान घर में रहती हैं।

भारती शादीशुदा है उन्होंने राइटर हर्ष के साथ शादी की है बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। क्या आप जानते हैं कि भारती और हर्ष की मुलाकात कॉमेडी सर्कस में हुई थी दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार भी हो गया। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

हाल में कपल ने 4 BHK का घर लिया है दोनों को महंगी गाड़ियों का शौक है और उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कारें हैं। भारती 1 एपिसोड के लिए 25 से 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं और लाइव इवेंट के लिए 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं वहीं उनकी एक साल की कमाई 10 करोड़ रूपये है।

कपिल शर्मा शो से भारती को काफी पॉपुलरिटी मिल गई है कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए भारती ने अपनी काबिलियत और कठिन परिश्रम से सफलता का मुकाम पाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *