लाल सिंह चड्डा का सीन हिन्दू विरोधी, आहत की धार्मिक भावनाएं, दर्ज हुई तहरीर

admin
By admin
3 Min Read

मनोरंजन: अमीर खान की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म लाल सिंह चड्डा अमीर खान के लिए सर दर्द बन गई है। दर्शक फ़िल्म को देखने थियेटर नही पहुंच रहे हैं। वही जिन लोगो ने इस फ़िल्म को देखा है उन्होंने अमीर खान पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है और अमीर खान के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई गई है।

दिल्ली के एक वकील ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा से बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई है। उन्होंने आमिर खान की फ़िल्म लाल सिंह चड्डा पर भारतीय सेना और हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि इस फ़िल्म में आपत्तिजनक कंटेंट है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि फ़िल्म में दिखाया गया है कि मेंटल चैलेंज्ड व्यक्ति को कारगिल युद्ध के लिये सेना में भर्ती कर लिया जाता है। लेकिन यह बात हम सब जानते हैं कि युद्ध मे सेना के सबसे अच्छे जवानों को भेजा जाता है। कड़ी मेहनत के बाद सेना के जवानों को कारगिल युद्ध पर भेजा गया था। लेकिन फ़िल्म मेकर्स ने जानबूझकर एक ऐसी स्थिति पैदा की है जो भारतीय सेना को बदनाम कर रही है।
उन्हो फ़िल्म के सीन पर आपत्ति जताई है। फ़िल्म के एक सीन में दिखाया गया है कि एक पाकिस्तानी सैनिक लाल सिंह चड्डा से कहता है कि मैं नमाज पढ़ता हूँ दुआ करता हूं तुम क्यों नही करते। इसपर लाल सिंह चड्ढा जवाब देता है- ‘मेरी मां कहती है ये सब पूजा पाठ मलेरिया है. इससे दंगे होते हैं। 
दावा किया गया है फ़िल्म का यह बयान हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचता है। भारत का संविधान सभी को अपनी बात रखने की इजाजत देता है लेकिन इसका दुरुपयोग करना अनुचित है। यह देश के सम्मान के लिये खतरा है। जानकारी के लिये बता दें जिस वकील ने आमिर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है उनका नाम विनीत जिंदल है। वह आमिर खान, डायरेक्टर अद्वैत चन्दन और पैरामाउंट पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153ए, 298 और 505 के तहत FIR दर्ज करवाना चाहते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *