RSS ने आलोचनाओं के चलते लगाई तिरंगे की Dp

admin
By admin
3 Min Read

Har Ghar Tiranga : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर को चेंज किया है। अब आरएसएस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीर पर पारंपरिक भगवा ध्वज नहीं बल्कि तिरंगा लगाया गया है।

इसी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो चेंज की है, उन्होंने भी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ मोहन भागवत समेत तमाम संघ नेताओं की प्रोफाइल तस्वीर को लेकर विपक्ष ने कई आलोचना पेश की थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस को मना रहा है।

इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि संघ ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को अपने संगठनात्मक ध्वज से राष्ट्रीय ध्वज में बदल दिया है। उन्होंने इसके बाद यह भी कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने अपने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत 13-15 अगस्त के दौरान लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है।

जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से यह सवाल किया था कि क्या संगठन जिसने 52 वर्षों तक नागपुर में अपने मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया, वह ‘तिरंगा’ को सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो लगाएगा और प्रधानमंत्री के संदेश का पालन कर सकता है।

वहीं इससे पहले आरएसएस के प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने भी कहा था कि इस तरह की चीजों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। क्योंकि आरएसएस पहले ही ‘हर घर तिरंगा’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रमों को अपना समर्थन दे चुका है। 

आंबेकर ने यह भी कहा था कि संघ ने जुलाई में सरकार, निजी निकायों और संघ से जुड़े संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में लोगों और स्वयंसेवकों से पूर्ण समर्थन व भागीदारी की अपील की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *