Pique Shakira Breakup: पॉप सिंगर शकीरा ने पार्टनर जेरार्ड पीके को अन्य महिला के साथ रंगे हाँथो पकड़ा

admin
By admin
2 Min Read

Entertainment:- स्पेन की पॉपुलर सिंगर शकीरा ने अपने पार्टनर दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके से अलग होने का निर्णय लिया है। शकीरा ने यह निर्णय पीके पर किसी अन्य महिला के साथ रिलेशनशिप बनाने और उसको धोखा देने के चलते लिया है। शकीरा का कहना है कि उनके पार्टनर जेरार्ड पीके उनको लम्बे समय से धोखा दे रहे थे वह किसी अन्य महिला के साथ अफेयर में थे।

जानकारी के लिए बता दें शकीरा और पीके हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक थे लोग इनकीं जोड़ी को खूब पसंद करते थे। वही इनके अलग होने की खबर सुनकर फैन्स दंग रह गए हैं। पीके और शकीरा 2010 में हुए दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के दौरान मिले थे और दोनो एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए। जब दोनो का प्यार परवान चढ़ा तो इन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया इनके रिश्ते को 12 साल हो गए हैं ।
स्पैनिश अखबार अल पीरियोडिको के मुताबिक पीके के पड़ोसियों ने उन्हें कई बार एक घर में आते-जाते देखा है। इसके अलावा वह बार्सिलोना के नाइट लाइफ को भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। वही इस समय पीके और शकीरा एक घर मे भी नहीं रह रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि शकीरा ने स्पैनिश फुटबॉलर को किसी और महिला के साथ अफेयर में रंगे हाथों पकड़ा। इसलिए दोनों ने फिलहाल कुछ वक्त के लिए दूरी बना ली है और जल्द ही दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे।
जानकारी के लिए बात दें 35 साल के पीके स्पेन के अलावा दिग्गज क्लब बार्सिलोना से भी खेलते हैं। पिछले काफी समय से वह क्लब के मुख्य डिफेंडर्स की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। उन्हें शुरुआती प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं दी जाती है। पीके ने 2021-21 में सभी तरह के कॉम्पिटीशन को मिलाकर बार्सिलोना के लिए 41 मैच खेले थे। फिलहाल कोच जावी चेल्सी के शानदार डिफेंडर्स में से एक आंद्रियास क्रिश्चियनसन क क्लब में लाने पर विचार कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *