गुस्साए बॉयफ्रेंड ने एक्स गर्लफ्रेंड के गाल पर गुदवाया अपने नाम का टैटू, फोटो हुई वायरल

admin
By admin
2 Min Read

वायरल खबर:- आज के समय मे रिलेशनशिप और ब्रेकअप आम बात हो गई है लेकिन कई बार हम रिलेशनशिप के ऐसे किस्से सुन लेते हैं जिन्हें सुनकर हम शॉक रह जाते हैं वही कई बार ब्रेकअप के बाद कपल कुछ ऐसा कर देते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। असल मे एक कपल के बीच ब्रेकअप हो गया था और ब्रेकअप के बाद अपनी महिला पार्टनर से गुस्साए पुरुष ने उसे किडनैप कर लिया और उसके गाल पर अपने नाम का टैटू बनवा दिया.

जानकारी के लिए बता दें यह घटना ब्राजील की है जहां के समाचार पत्र द सन में बताया गया है कि दो कपल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे अचानक से दोनो के बीच रिश्ता खराब हुआ और दोनो का ब्रेकअप हो गया। वह दोनो ब्रेकअप के बाद भी एक दूसरे से कभी कभी बात करते रहे और एक दिन अचानक से लड़ाई भड़क गई और गुस्साए लड़के ने लड़की के गाल पर अपना नाम गुदवा दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़के का नाम कोल्हो है और लड़की का नाम तयाने है लड़के ने लड़की के घर जाकर उसके गाल पर अपने नाम का टैटू लिखा है। इस समय सोशल मीडिया पर लड़की का फ़ोटो जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद लड़की ने ब्राजील पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि लड़के ने बताया कि लड़की ने अपनी खुशी से टैटू कराया था, वहीं लड़की की तरफ से बताया गया कि उसके साथ जबरदस्ती किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *