शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के अश्लील फिल्मों के केस की जांच में जुटी है। अब खबर सामने आई है कि इस मामले से जुड़े गहना वशिष्ठ और कंपनी के तीन प्रोड्यूसर्स के खिलाफ रजिस्टर केस को मुंबई पुलिस ने क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल को सौंपा है। इस केस को एक मॉडल ने दर्ज किया था जिसमें मॉडल ने बताया है कि उन्हें एडल्ट कंटेंट फिल्म बनाने वाली फिल्म में काम करने को मजबूर किया गया।
मॉडल ने खुद ही मुंबई क्राइम ब्रांच से संपर्क किया है और एफआईआर दर्ज करवाई है। मॉडल का कहना है कि उन्हें बड़ी बजट वाली फिल्म में काम करने का झांसा दिया गया और फिर उनसे एडल्ट कंटेंट वाली फिल्म में काम करा लिया गया। मामले को सुनने के बाद क्राइम ब्रांच ने उनकी एफआईआर दर्ज की।
लेकिन उनके पीछे बॉलीवुड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ समेत कुंद्रा की कंपनी के चार लोगों पर मुंबई के मालवानी थाने में एक और एफआईआर दर्ज हो गई। इस एफआईआर के बाद गहना वशिष्ठ के सिर पर नए सिरे से गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है ।
लेकिन गहना अकेली नहीं हैं, बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को भी राज कुंद्रा के इस मामले में अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा है. अश्लील फिल्मों के इस रैकेट का किंगपिन मुंबई पुलिस बेशक राज कुंद्रा को बता रही हो, लेकिन इस केस में कई ऐसे किरदार हैं जिनसे पूछताछ और जिनसे जुड़ी तफ्तीश से पोर्न फिल्मों का रैकेट पूरी तरह से खुल सकता है।
