Latest News : अचानक तेज धमाके से धरती फट गई, युवक जिंदा समा गया धरती में

admin
By admin
2 Min Read

यह मामला धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र का है. यहां बीसीसीएल आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट के पास युवक जमीन पर गिर गया। बताया गया है कि यहां रहने वाले उमेश पासवान आज सुबह शौच के लिए जा रहे थे. अचानक तेज धमाके से उसके पैरों के नीचे की जमीन फट गई। झारखंड के धनबाद जिले में रविवार सुबह एक भीषण घटना हुई. शौच के लिए जा रहा युवक अचानक जमीन पर गिर गया। लोगों ने यह दृश्य देखा तो आत्मा भय से कांप उठी। कोई नहीं समझ पाया, क्या हुआ? लोग मौके पर जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे थे।

जब तक उमेश पासवान को कुछ समझ नहीं आया, वह एक गड्ढे में जिंदा गिर गया। इस गड्ढे से धुआं निकल रहा था। कोई समझ नहीं पा रहा था कि हुआ क्या है।यह नजारा देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। नजारा इतना डरावना था कि लोग मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

इस दौरान वहां से गुजर रहे उमेश पासवान के भाई ने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए. बिना सोचे-समझे वह अपने भाई को बचाने के लिए मौके की ओर भागा।उसने अपने भाई को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए संघर्ष किया। इस युवक को अपने भाई की जान बचाने के लिए अकेले लड़ते देख वहां अन्य लोग भी आ गए।कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे में जिंदा फंसे युवक को बाहर निकाला जा सका. वह बुरी तरह झुलस गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *