डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब बात आती है शून्य से सुनहरा करियर बनाने की तो अभिनेताओं और अभिनेत्रियों में पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का ही आता है। आज प्रियंका एक ग्लोबल पर्सनालिटी के रूप में जानी जाती हैं। अपने दम पर खुद का अंपायर खड़ा करने वाली इकलौती एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। आज प्रियंका अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। आज हम उनके बिर्थडे पर बताएंगे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति कितनी है? आज इस खास मौके पर हम उनके फैंस को उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताएंगे।
18 जुलाई 1982 को जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। इंडिया सिनेमा में देसी गर्ल के नाम से मशहूर हुईं प्रियंका हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसस की लिस्ट में हैं। आज प्रियंका अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
क्या आप जानते हैं कि प्रियंका ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। पर क्या आप जानते है कि ऐसा शुरुआत से नहीं था एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपना परचम लहराया है।
आज हम बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा की कमाई की, वैसे इस बारे में सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेहद सिंपल और डाउन टु अर्थ दिखने वाली प्रियंका की कुल कमाई दीपिका और कटरीना जैसी एक्ट्रेसस से काफी ज्यादा है। प्रियंका के पास कुल 734 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है, जो उन्होंने खुद के दम पर खरीदी है। साथ ही उनके पति निक जोनस भी अपने प्रोफेशन में बेहद सक्सेजफुल व्यक्ति है।
प्रियंका और निक की ब्रैंड वैल्यू अपने अपने क्षेत्र में बहुत ज्यादा है। दोनों जो भी कुछ करते हैं उसके लिए अच्छा खासा अमाउंट चार्ज करते है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका हमेशा से ही हॉलीवुड में भी बराबर मेहनत कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से निक जोनस के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। पर शूटिंग के सिलसिले या फैमिली से मिलने एक्ट्रेस भारत आती रहती है। ऐसे में कपल के लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन भी आपके होश उड़ाने के लिए काफी हैं। बता दें कि इन दोनों के पास 8 लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जो किसी के पास नहीं है। इससे पता चलता है कि इन्हें गाड़ियों का कितना शौक है और इनकी इनकम का भी मोटा अंदाजा लग जाता है।
