Shri Lanka:- आर्थिक संकट से जूझ रहे श्री लंका की दशा इस समय बेहद खराब है। लोग भूंख से परेशान हैं। आम जनमानस को रोजमर्रा की सुविधाएं नही मिल रही है। महंगाई उफान पर है। आलू टमाटर 1000 रुपये के ऊपर बिक रहा है। वही इस समय श्री लंका में पेट्रोल की किल्लत मची हुई है लोगो को अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए घण्टो लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। आर्थिक स्थिति के लुंजपुंज होने के कारण श्री लंका बाहर से आयात करने में असमर्थ होता जा रहा है।
वही अगर हम बीबीसी की रिपोर्ट के आधार पर बात करे तो श्री लंका का मुख्य शहर कोलंबो आर्थिक परेशानियों का गढ़ बना हुआ है। यहां इस समय हर प्रकार की समस्या है। पांच किलो मीटर से ज्यादा लंबी लाइन पेट्रोल भरवाने के लिए लगी हुई है। वही मिनीबस के ड्राइवर प्रथम का कहना है कि वह पिछले 10 दिनों से पेट्रोल के लिए लाइन में लगे हैं लेकिन उन्हें पेट्रोल नही मिल पाया है।
बीसीसी के मुताबिक प्रथम का कहना है कि वह 10 दिन से लाइन में लगे हैं यह बेहद मुश्किल दौर है। आज वह पेट्रोल के नजदीक है लेकिन वह जानते हैं उन्हें पूरा टैंक पेट्रोल नही मिलेगा। प्रथम पहले सैलानियों को घुमाने का काम करते थे। लेकिन अब वह यह नही कर रहे हैं क्योंकि लोग अब श्री लंका में घूमने नहीं निकलते। अब वह एयरपोर्ट पर लोगो को लाने ले जाने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा 10 दिन की लंबी लाइन में लगने के बाद मुझे बस इतना पेट्रोल मिला है कि मैं तीन बार एयरपोर्ट तक आने जाने का काम कर सकता हूँ । इसके बाद मुझे फिर इस स्थिति से जूझना पड़ेगा और इस लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। उन्होंने कहा भाई और बेटे यहां आते रहते हैं जिससे मैं घर जाकर थोड़ा आराम कर सकूं। वही एक अन्य व्यक्ति कहता है कि यहां के हालात बेहद खराब है मैं हफ्ते में तीन बार नहाता हूँ क्योंकि उसके पैसे लगते हैं। श्री लंका में नहाने के 80 रुपये ओर पेशाब जाने के 20 रुपये लगते हैं।
