Rakhi Sawant bold video : ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने तो गजब कर डाला, शेयर किया ऐसा वीडियो, फॉलोवर्स के उड़ गए होश

admin
By admin
4 Min Read

[object Promise]

मुंबई । एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. कभी अपने बेबाक बयानों से तो कभी फनी वीडियो को शेयर कर वो चर्चा में आ ही जाती हैं ।  एक्ट्रेस राखी सावंत  आए दिन चर्चा में आने की कोई न कोई वजह खोज ही लेती हैं । राखी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं और यहां पर तरह-तरह के पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं । हाल ही में राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया जिसे देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ गए हैं।

 

राखी सावंत ने अपने ऑफिशियल एकाउंट पर एक बाथरूम वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी बाथटब में लेटकर बातें करती दिख रही हैं ।राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘लंदन की क्वीन मेंरी फैन है, मैं बॉलीवुड आ रही हूं’। इस वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं कि ‘मैं अभी यूके में हूं और मैंने तय किया है कि मैं फिर से बॉलीवुड में आ जाऊं ।

 

मेरा दिल यहां नहीं लगता. मैं मॉम के ऑपरेशन के लिए मुंबई आई थी। यहां सबकुछ अच्छा है, यहां लंदन की क्वीन मेरी फैन है। मेरा घर एयरपोर्ट के बिल्कुल बगल में है। लेकिन मेरा यहां दिल नहीं लग रहा है’। इस वीडियो में राखी दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और करण जौहर जैसे स्टार्स का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने मुझे कॉल आते हैं और वापस आने के लिए कहा।

इस वीडियो में राखी डार्क पिंक बालों और लिपस्टिक के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके बारे में राखी कहती हैं कि ‘हां मैने बाल काट दिए मैं विग पहन-पहन के थक गई हूं’।वीडियो में राखी ने ये भी कहा कि ‘कितने लोग चाहते हैं कि मैं मुंबई आ जाऊं, देखो धक्का-मुक्की कोई नहीं करेगा, सबको गाली देने का मौका मिलेगा। वैसे तुम्हारे गाली देने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं तो फिर भी मुंबई और बॉलीवुड में वापसी करूंगी’।

 

राखी का ये वीडियो देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ गए हैं, कोई राखी से वापस आने के लिए मना कर रहा है तो कोई उनसे पूछ रहा है कि ये आखिर है क्या। हालांकि राखी कई बार ऐसे ही अजीबो-गरीब वीडियोज शेयर करती हुई नजर आ चुकी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *