शाहरुख खान के फैन ने पठान देंखने के लिए बुक किया पूरा थियेटर

admin
By admin
1 Min Read

मनोरंजन- शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। वैसे तो इनकी फ़िल्म पठान आलोचनाओ का शिकार हों रही है। स्वयं को सनातनी बताने वाले लोग फ़िल्म के गाने से भावनाएं आहत होने का दावा कर रहे हैं। वहीं लगातार सोशल मीडिया पर बॉयकॉट पठान ट्रेड हो रहा है।
लेकिन किंग खान के चाहने वाले फ़िल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फ़िल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि फ़िल्म जबरदस्त कमाई करेगी। वहीं इस सबके बीच किंग खान के एक फैन ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सभी दंग रह गए।
असल मे शाहरुख के इस फैन ने मुंबई के गैटी गैलेक्सी थिएटर सुबह 9 बजे के लिए बुक कर लिया है। वैसे तो इस थियेटर में फ़िल्म का फस्ट शो 12 बजे का होता है। लेकिन इस बार इसकी पॉलिसी में बदलाव हुआ है।G7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर सिनेमा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, “हां, यह बात सच है। उनके फैन ने पहली स्कीनिग का पूरा शो बुक कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *