यदि नहीं पूरी हुईं पहलवानों की मांग तो हम बैठ जायेगे धरने पर

admin
By admin
2 Min Read

देश- कुश्ती संघ में अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवान प्रदर्शन कर रही हैं। आज प्रदर्शन का तीसरा दिन है। महिला पहलवान का आरोप है कि संघ अध्यक्ष उनका बीते कई सालों से शोषण कर रहे थे।
वहीं अब ख़बर है कि हरियाणा की खांप पंचायतें इस प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खांप पंचायतों ने कहा है कि यदि महिला पहलवानों की मांग नहीं पूरी की गईं तो अगले दो दोनों में हम धरना प्रदर्शन पर बैठ जायेगे।
वहीं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन कर रहे सभी पहलवानों को अपने आवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया और उनसे बातचीत की। इस समय सभी को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों का कहना है कि आज कुश्ती संघ के अध्यक्ष 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इस दौरान वह अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देंगे।
हालाकि ब्रजभूषण सिंह ने यह साफ कर दिया है कि उनके खिलाफ लगे आरोप राजनीति का हिस्सा हैं। यह सब सोची समझी साजिश है। वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। यह सभी पहलवान एक ही कम्युईटी से आते हैं। जो भी निर्णय आलाकमान लेगा वहीं उनके लिए सर्वोपरि होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *