Home स्वास्थ्य-जीवनशैली ब्रेकअप के बाद ये काम करती है हर लड़की

ब्रेकअप के बाद ये काम करती है हर लड़की

4
0

रिलेशनशिप: आज के समय मे किसी के साथ रिलेशनशिप में आना आम बात है। लेकिन उस रिलेशनशिप को निभा पाना बहुत मुश्किल। लोग रिलेशनशिप में आसानी से आ जाते हैं लेकिन कई बार छोटी छोटी बातों पर रिलेशनशिप टूट जाता है और पार्टनर का ब्रेकअप हो जाता है। 

जब भी कोई पार्टनर एक दूसरे से अलग होता है तो उनकी लाइफ एकदम खराब होने लगती है। कई लोगो की जिंदगी बदल जाती है तो कई लोग अपनी लाइफ में काफी परिवर्तन करने लगते हैं। तो कई लोग ब्रेकअप के बाद खुद को बर्बाद कर देते हैं। 
वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कियों के कुछ ऐसे सच जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि आज हम बात करेंगे उन बातों की जो लड़कियां ब्रेकअप के बाद सोचती हैं।

ब्लॉक करने का मूड ;- 

लड़कियां अपने पार्टनर से इमोशनल जुड़ी होती है। वह ब्रेकअप के बाद चाहती है उनके बीच की सभी यादें खत्म हो जाए। इसके लिए वह अपने पार्टनर को सबसे पहले ब्लॉक करने का मूड बनाती है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपने एक्स से जुड़ी सभी यादों को खत्म करने की कोशिश करती है। उनकी कोशिश रहती है कि वह अपने एक्स से कभी भी कनेक्ट न हो पाए। क्योंकि वह उसकी यादों के दर्द से जल्द ही उभरना चाहती है।

पार्टनर के बारे में जानने की कोशिश:-

लड़कियों की आदत होती है कि जब भी वह अपने पार्टनर से लड़ती है। या उनका उनके पार्टनर के साथ ब्रेकअप होता है। तो वह सबसे पहले अपने पार्टनर के अतीत को खंगालना चाहती है। उन्हें हमेशा यह जानने की ललक रहती है कि आखिर वह लड़की थी कौन जिसकी वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है और उनके रिश्ते में दरार आई है।

हमेशा मुस्कुराते रहना:-

लड़कियां ब्रेकअप के बाद एक कोशिश हमेशा यह करती है कि वह खुद को खुश रख सके। उन्हें यह दिखाना रहता है कि उनके पार्टनर के जाने से उन्हें कोई फर्क नही पड़ा है। वह पहले की अपेक्षा अधिक खुश हैं। वह हमेशा ऐसी चीजो को खोजती है जो उनकी खुशी को बढ़ा देते हैं।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।