जाने मंकीफ़ॉक्स का टीकाकरण करवाना कितना जरूरी

admin
By admin
1 Min Read

देश: देश मे मंकीफ़ॉक्स का खतरा बढ़ता जा रहा है। लेकिन मंकीफ़ॉक्स के टीके की जरूरत कोविड टीके की तरह हर व्यक्ति को नही है। वही अगर हम भारत मे मंकीफ़ॉक्स के मामलों की बात करे तो यह अन्य देशों की तुलना में बिल्कुल अलग है। यहां अबतक 10 केस सामने आए हैं और इनमें से 1 व्यक्ति की मंकीफ़ॉक्स के कारण मौत हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत मे मंकीफ़ॉक्स अन्य देशों से अलग है। क्योंकि यहाँ के मरीजो में अलग अलग स्ट्रेन देंखने को मिल रहे हैं। अभी भारत की स्थिति काफी बेहतर है। इसलिए भारत के हर एक नागरिक को इसका टीका लगवाना जरूरी नही है। लेकिन उन लोगो के लिए मंकीफ़ॉक्स का टीकाकरण करवाना आवश्यक है जो लोग संक्रमित लोगो के सम्पर्क में आए हैं।
जानकारी के लिए बता दें अलग अलग फार्मा कम्पनी मंकीफ़ॉक्स के टीका को बनाने का प्रयास कर रही है। वही इस कड़ी में पुणे एनआईवी भी लगी हुई है। यह वही संस्थान है जिसने कोविड का टीका सबसे पहले दिया था। वही अब इसका दावा है कि जल्द ही मंकीफ़ॉक्स का टीका यह लॉन्च करने जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *