Home health जानें बुजुर्ग क्यों देते हैं सुबह जल्दी उठने की सलाह

जानें बुजुर्ग क्यों देते हैं सुबह जल्दी उठने की सलाह

8
0

लाइफस्टाइल- अगर हम अपने बुजुर्गों की बात याद करें तो वह हमेशा हमें यही सलाह देते थे। कि सभी को सुबह जल्दी उठना चाहिए और योग व ध्यान के साथ अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के साथ आज हमारी दिनचर्या भी पूरी तरह बदल गई है और हमलोग अब समय के अनुकूल स्वयं को नही व्यवस्थित रखते। 
बदलते दौर में न तो हम सही से भोजन ग्रहण करते हैं। न समय पर सोते हैं और न समय पर उठाते हैं। हमारी इन सभी आदतों से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है और हम बीमारियों से घिर जाते हैं। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं और पुराने लोग हमें सुबह जल्दी उठने की सलाह क्यों देते हैं।

जानें सुबह उठने के फायदे—

सुबह जल्दी उठने का सबसे बड़ा फायदा हमारे शरीर को मिलता है। क्योंकि इससे हम फूर्त रहते हैं और हमे स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से नही झूझना पड़ता है।
बुजुर्ग कहते हैं कि यदि आप सुबह जल्दी उठकर योग करते हैं तो आपका मन स्थिर रहता है और काम करने में आपका मन लगा रहता है।
सुबह जल्दी उठने से आपके मन मे नकारात्मक विचार नही आते और आप सदैव सकारात्मक रहते हैं। घर मे क्लेश कम होता है और आपके घर मे सुख समृद्धि का वास होता है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।