आज जारी हो सकता है REET का Admit card, जानिए कैसे करें डाउनलोड

admin
By admin
2 Min Read

 

REET Admit card 2022 । राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2022) के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किए जाने की आंशका जताई जा रही है। बता दें कि एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी होगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र (REET Admit card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि एडमिट जारी होगा या नहीं इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक डेट या घोषणा सामने नहीं आई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज एडमिट कार्ड जारी किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

रीट2022 परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2022 और 24 जुलाई को होगा। जानकारी के अनुसार, परीक्षा में कुल दो पेपर दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। पेपर-1 परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और पेपर- 2 परीक्षा 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर आप इसकी जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड करना होगा। 

REET Admit card 2022 How to Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

 

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।

-अब होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

-रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करके सबमिट कर दें।

-अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

-सबसे पहले इसको चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *