Vastu Shastra : आय में चाहिए वृद्धि तो घर में लटकाओ मछली का जोड़ा, बस दिन और दिशा का रखना ध्यान

admin
By admin
2 Min Read

Vastu Tips For Keeping Fish In House। वास्तु शास्त्र का जीवन में ख़ासा महत्व होता है; कई लोग इसको समझकर इसका फायदा उठाते है और बहुत से लोग इसको ढोंग पाखंड मानकर इससे दूरी बनाए रहते हैं। अगर हम वास्तु को जीवन में अपनाते हैं तो जीवन बहुत ही सुगम बनता जाता है और बुरी शक्तिया हमे छू तक नहीं पातीं। अगर हम वास्तु के नियमो को नहीं मानते हैं तो जीवन में कई परेशानियों का सामना हमे करना पड़ता है इसमें मुख्य हैं पैसे की तंगी और स्वास्थ्य समस्याएं। इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है।

बता दें कि वास्तु को ध्यान में रखते हुए घर पर मछली का जोड़ा लटकाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मछलियों के जोड़े टांगने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदे-

मछलियों के जोड़े टांगने के होंते हैं ढेरों फायदे

वास्तु शास्त्र में मछलियों के जोड़े को घर में लटकाने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है। साथ ही सिर्फ इतना ही नहीं नौकरी व कारोबार में भी तरक्की होती है।

घर में मछलियों के जोड़े लटकाने से सौभाग्य प्राप्ति होती है। इससे आर्थिक संकट भी दूर होता है।

मछली के जोड़े को टांगने के लिए शुभ दिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार बताया गया है। इस दिन आप इसे अपने घर मे टांग सकते है।

मछली के जोड़े को पूर्व दिशा या उत्तर दिशा या पूर्व और उत्तर के मध्य की दिशा में ही टांगना चाहिए। घर में मछली के जोड़े को टांगने से पूरे परिवार का भाग्योदय होता है और व्यक्ति की आय में भी वृद्धि होती है। लटकाने के अलावा आप मछली की पीतल या चांदी की मूर्ति भी घर में रख सकते हैं ये भी बहुत लाभकारी होती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *