राष्ट्रीय

जाति धर्म से उठकर राष्ट्रहित मे करे कार्य-अब्दुल लतीफ

गोल्डेन कुशवाहा पडरौना,कुशीनगर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की बैठक सोमवार को विशुनपुरा ब्लाक क्षेत्र के सूरजनगर बाजार स्थित एक आवास पर आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियां कर रहे प्रत्याशी आलम अंसारी से वार्ता की।विशुनपुरा वार्ड नम्बर तीन के पदाधिकारियों को जल्द अपने सेक्टर एवं बूथ

[object Promise]

गोल्डेन कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की बैठक सोमवार को विशुनपुरा ब्लाक क्षेत्र के सूरजनगर बाजार स्थित एक आवास पर आयोजित की गई।

बैठक में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियां कर रहे प्रत्याशी आलम अंसारी से वार्ता की।विशुनपुरा वार्ड नम्बर तीन के पदाधिकारियों को जल्द अपने सेक्टर एवं बूथ कमेटी का रिवाइवल करने के निर्देशित किया गया। सभी को चुनाव की तैयारियां में जुट जाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला संयोजक अब्दुल लतीफ ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जाति धर्म समुदाय से उठकर राष्ट्रहित मे कार्य करने वाले प्रत्याशी को सभी कार्यकर्ता मिलकर सर्मथन करें।

हर हाल मे इस आगामी चुनाव को जितना है। कार्यक्रम का संचालन संद्दाम अंसारी ने किया। इस दौरान रामनिवास गौतम,असलम अंसारी, ललन भारती,रामनरेश गुप्ता,रजिन्द्र कुशवाहा, गोरख यादव,सतीस मिश्र आदि मौजूद रहे।

What's your reaction?