राष्ट्रीयडाक्यूमेंट जमा नहीं करने पर 14 लेक्चरर का अभ्यर्थन निरस्त

डाक्यूमेंट जमा नहीं करने पर 14 लेक्चरर का अभ्यर्थन निरस्त

[object Promise]

अलग-अलग विषयों के निरस्त हुए अभ्यर्थन

यूपीपीएससी की ओर से शिक्षा विभाग के विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग विषयों के लिए प्रवक्ताओं का चयन किया गया था। इसमें अलग-अलग विषयों के चयनित अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। इसमें जीआईसी लेक्चरर कमेस्ट्री के पद पर चयनित संतोष कुमार का अभ्यर्थन निरस्त करके उनके स्थान पर अनिल कुमार का चयन किया है। नागरिक शास्त्र के लिए चयनित संदीप कुमार व दिनेश कुमार सिंह का अभ्यर्थन निरस्त करके उनके स्थान पर गौरव कुमार मिश्र व जनक सिंह का चयन हुआ है। इसी प्रकार एससीईआरटी के अन्तर्गत आने वाले डायट यानी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में लेक्चरर सामाजिक विज्ञान में जगन्नाथ के स्थान पर विनोद कुमार, समाज कार्य में मनोहरलाल कुशवाहा के स्थान पर ब्रजबिहारी मौर्या, होम साइंस में आंचल सिंह व मोनिका के स्थान पर अन्य दो लोगों का चयन किया गया है। इसी प्रकार मनोविज्ञान प्रवक्ता के पद पर चयनित साधना यादव का अभ्यर्थन निरस्त करके उनके स्थान पर नेहा मथुरिया का चयन किया गया है। डायट में ही लेक्चरर मैथ्स के लिए चयनित रोहित शर्मा के स्थान पर राकेश कुमार सिंह, कमेस्टी में चयनित प्रवीन मैसी के स्थान पर वरूण कुमार, बायलॉजी विषय के लिए चयनित अखिलेश कुमार सरोज और सरिता के स्थान पर अमन कुमार एवं गोपाल सोनकर का चयन किया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories