छात्रा से Rape के आरोपी बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए आते थे बड़े नेता और पुलिस अधिकारी, देखें वायरल तस्वीरें !

admin
By admin
2 Min Read

इस बाबा का नाम महंत सीताराम दास है। बाबा सीताराम दास का भौकाल इतना था कि बाबा से बड़े नेता और पुलिस अधिकारी आर्शीवाद लेने के  लिए आते थे। नेता, मंत्री पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। 

बता दें कि कथावाचक महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी पर दुष्कर्म का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने रीवा के सर्किट हाउस में अपने साथियों के साथ एक 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया था। 

जानकारी के अनुसार, जीडीसी कॉलेज रीवा में अध्ययनरत छात्रा का कुछ काम कॉलेज प्रबंधन से था।

उसे कराने की गारंटी देकर कुछ लोगों ने महाराज के पास भेजा था। उसी दौरान उसको कोल्ड ड्रिंक्स में शराब पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। 

दूसरे स्थान पर छात्रा को भेजने के दौरान किसी तरह से उनके चंगुल से छूट गई। इसके बाद छात्रा पुलिस स्टेशन पहुंच गई। वह नशे में इतनी मदहोश थी कि उस दिन उसका बयान नहीं हो पाया। 

सर्किट हाउस में रेप की घटना को अंजाम देने वाला महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी  को पुलिस ने सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि महंत सीताराम दास वेश बदलकर अंडरग्राउंड होने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही दबोच लिया गया।

सीताराम दास बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए सिंगरौली में एक हेयर सैलून पर पहुंचा था।

आरोपी बाबा को सिंगरौली थाना में रखा गया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

सिंगरौली थाना पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को रीवा पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *