क्या PUBG गेम जानलेवा बन चुका है ? PUBG का टास्क पूरा करने में दे दी जान !

admin
By admin
3 Min Read

छात्र जिसकी उम्र अब 18 साल थी. जिस छात्र की मौत हुई उसका नाम विवेक बताया जा रहा है. उसका परिवार इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र  के वल्लभनगर (Vallabh Nagar) में रहता है. बताया जा रहा है कि छात्र को मोबाइल गेम खेलने की लत लग गई थी. खासकर उसे पबजी (PUBG) गेम का एडिक्ट था. 29 मार्च की दोपहर में उसने फांसी लगाई थी. उस दिन बच्चे के पिता स्कूल बस चलाने गए थे जबकि बड़ा भाई और मां दोनों ड्यूटी चले गए थे. उस समय छात्र विवेक घर में अकेले था. दरवाजा अंदर से ही बंद था. वो पूरी तरह से बिना कपड़ों के नग्न हालत में मिला था.

उसने अपने दोनों हाथ को पीछे की तरफ करके रस्सी से बांध लिया था. इसके बाद गले को स्कूल वाली टाई से फंदे लगाकर उसी से लटक गया था. छात्र के मुंह में टमाटर भी मिला. मौके पर छात्र का मोबाइल फोन की लाइट भी जल रही थी. और उससे वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही थी. इस घटना को लेकर पबजी के टास्क को पूरा करने में जान देने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं.पुलिस की जांच में मौके से पुलिस को छात्र का मोबाइल फोन भी मिला है. जिसमें पबजी गेम मिला है.

इसके साथ ही कमरे में टीवी भी चल रहा था. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है.इसलिए ये माना जा रहा है कि गेम खेलते हुए उसे ये टास्क मिला. जिसकी वजह से उसने अपने कपड़े उतारे. फिर उसने खुद ही स्कूली टाई से फंदे को तैयार किया.इसके बाद जैसा उसे टास्क मिला था उसी के अनुसार अपने कपड़े उतारे और फिर मुंह में टमाटर डाला. इस दौरान फो की फ्लैश लाइट जलाकर वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी लगाया और रस्सी से हाथों को पीछे की तरफ बांधकर फंदे पर लटक गया.

इससे उसकी मौत हो गई. दोपहर बाद तुकोगंज थाने के जांच अधिकारी सलीम खान ने बताया कि परिजनों और पड़ोसियों ने बताय कि लड़के को पबजी खेलने का एडिक्शन (PUBG Addiction) हो गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक रूप से लग रहा है कि गेम के एडिक्शन के चलते ही उसने फांसी लगा कर जान दी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *