हिजाब के बाद मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर कर्नाटक में प्रशासन सख्त

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। कर्नाटक में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त होता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस कड़ी में नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। कर्नाटक पुलिस ने अपने नोटिस में मस्जिदों से निर्धारित डेसिबल तक ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की परामिशन की है।

बता दें कि पुलिस के इस निर्देश के पहले प्रदेश में कुछ दक्षिण-पंथी संगठनों द्वारा मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद किए जाने का अभियान छेड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने भी यह कदम उठाया है। इन संगठनों के हिसाब से ऊची आवाज वाले ऐसे लाउडस्पीकरो के उपयोग से आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *