महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने छेड़ा विद्रोह आज उतरेगी सड़को पर

admin
By admin
1 Min Read

दिल्ली| देश मे निरंतर बढ़ती महंगाई को लेकर जहां विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। वही सबसे पुराने राजनीति दल कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। जिसके चलते कांग्रेस आज देश भर की सड़कों पर महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलेगी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इस बात की जानकारी देते हुए मोदी सरकार को घेरा और कहा 62 करोड़ अन्नदाताओं पर इस महंगाई की गाज गिरी है। उन्हें कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है। वही तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा की रोज तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर प्रधानमंत्री आमजनमानस को भेजते हैं गुड मॉर्निंग का मैसेज।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *