भारत बंद की सूचना के बाद हाई अलर्ट पर राजस्थान पुलिस, धारा 144 लगा दी.

admin
By admin
2 Min Read

Rajasthan News जयपुर । अग्निपथ योजना के विरोध में आज कई संगठनों ने विभिन्न माध्यमों से भारत बंद की अपील की है। इस अपील का असर लगभग पूरे देश में देखने को मिल रहा है। देश भर के कई राज्यों, खासकर बिहार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान राज्य की पुलिस में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। राजस्थान में पुलिस ने एक दिन पहले ही राजधानी जयपुर में धारा 144 लागू कर दी है। जयपुर के साथ ही राज्य के कई अन्य जिलों में पुलिस के भारी बंदोबस्त किए गए हैं।
जोधपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, भरतपुर समेत बीस से अधिक राज्यों में पुलिस के भारी बंदोबस्त, जयपुर शहर में देर शाम पूरे शहरी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है.  किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है।  इसके अलावा जोधपुर, उदयपुर, सीकर, अजमेर, नागौर समेत प्रदेश के बीस से अधिक जिलों में पुलिस के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। थानों के सत्तर फीसदी से ज्यादा स्टाफ सड़कों पर तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही पटरियों और रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ कर्मियों के साथ करीब दस फीसदी स्टाफ को तैनात किया गया है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। शहरों में बड़े चौराहों और बाजारों में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए हैं।  गौरतलब है कि इससे पहले जयपुर, सीकर, अजमेर, अलवर, भरतपुर समेत कई शहरों में बवाल हो चुका है।

अगले आदेश तक अवकाश रद्द

उधर, इस हंगामे को देखते हुए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पुलिस मुख्यालय से मौखिक रूप से अवकाश रद्द करने का निर्देश पहले ही जारी कर दिया गया है। यही कारण है कि पुलिस कांस्टेबल से लेकर आईपीएस स्तर तक के अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई है। यदि आवश्यक हो तो नियमानुसार छूट संभव है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *