राष्ट्रीयदीवाली अवकाश : इन क्षेत्रों में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक,...

दीवाली अवकाश : इन क्षेत्रों में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, कोरोना काल में घर से निकलते समय देख लें सूची

[object Promise]

नई दिल्ली, हम सभी को गाहे-बिगाहे बैंक में कोई-ना-कोई काम पड़ते ही रहता है। दीवाली के बाद अब आप कई सारे लंबित कामों को निपटाने के बारे में सोच रहे होंगे। अगर आपका नेट बैंकिंग काम नहीं कर रहा है या फिर UPI ID को अनब्लॉक कराना है, नया इंस्टैंट डेबिट कार्ड लेना है तो आपको बैंक का चक्कर लगाना पड़ सकता है। साथ ही पेंशनर्स को अगर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना है तो भी लोग बैंकों में जाते हैं। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में अब भी कई तरह के पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में बैंक के लिए निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लेना जरूरी है। इससे आप अनावश्यक परेशानियों से बच जाएंगे।

[object Promise]
दीवाली के बाद अब आप कई सारे लंबित कामों को निपटाने के बारे में सोच रहे होंगे। अगर आपका नेट बैंकिंग काम नहीं कर रहा है या फिर UPI ID को अनब्लॉक कराना है नया इंस्टैंट डेबिट कार्ड लेना है तो आपको बैंक का चक्कर लगाना पड़ सकता है।

दीवाली के बाद इन तारीखों को लगातार बंद रहेंगे बैंक

आप सभी इस बात से अवगत होंगे कि दीवाली के बाद बिहार और झारखंड में छठ पूजा की धूम रहती है। ऐसे में पटना जोन के तहत आने वाले बैंक 20 नवंबर से 22 नवंबर तक बंद रहेंगे। इनमें 20 और 21 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी होगी, जबकि 22 नवंबर को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, आरबीआई की वेबसाइट के मुताबिक झारखंड में छठ पूजा के उपलक्ष्य में 20 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, शिलांग क्षेत्र में बैंक 22 और 23 नवंबर को बंद रहेंगे। इस रीजन में बैंक 23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम की वजह से बंद रहेंगे।

28,29 और 30 नवंबर को भी लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

इस महीने की 28 तारीख को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बैंकों में हर महीने की दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। 29 नवंबर को रविवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 30 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा होने की वजह से एजल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर जोन के बैंक बंद रहेंगे।

कोरोना संकट के इस काल में वैसे तो डिजिटल लेनदेन का चलन काफी अधिक बढ़ा है लेकिन अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई खास काम है तो छुट्टियों की इस लिस्ट को ध्यान में रखते हुए ही बैंक जाएं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories