राष्ट्रीयऑनलाइन शिक्षा : अप्रभावी और अपर्याप्त, टीचर्स और पैरेंट्स के साथ की...

ऑनलाइन शिक्षा : अप्रभावी और अपर्याप्त, टीचर्स और पैरेंट्स के साथ की गयी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की फील्ड स्टडी में दावा

[object Promise]

नई दिल्ली,  कोविड-19 महामारी और संक्रमण से रोकथाम के लिए लगे लॉक डाउन के चलते घर से ऑनलाइन मोड में कक्षाओं के आयोजन और चलाये जा रहे शैक्षणिक सत्र को लेकर देश भर के टीचर्स और पैरेंट्स ने असंतोषजनक प्रतिक्रियायें दी हैं। अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी द्वारा सोमवार, 16 नवंबर को जारी एक फील्ड स्टडी रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन टीचिंग अप्रभावी और अपर्याप्त है। यूनिवर्सिटी द्वारा 5 राज्यों के 26 जिलों में 1,522 स्कूलों में फील्ड स्टडी की गयी है। इन स्कूलों में 80 हजार से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ते हैं।

[object Promise]
अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी द्वारा सोमवार 16 नवंबर को जारी एक फील्ड स्टडी रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन टीचिंग अप्रभावी और अपर्याप्त है। यूनिवर्सिटी द्वारा 5 राज्यों के 26 जिलों में 1522 स्कूलों में फील्ड स्टडी की गयी है।

ऑनलाइन शिक्षा को लेकर टीचर्स और स्टूडेंट्स के अनुभव को जानने के उद्देश्य से फील्ड स्टडी की गयी। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार, फील्ड स्टडी के दौरान अधिकतर टीचर्स और पैरेट्स ऑनलाइन मोड को शिक्षा के लिए अप्रभावी और अपर्याप्त ही बताते रहे। इन पैरेट्स का कहना था कि वे अपने बच्चों को जरूरी स्वास्थ्य सावधानियों के साथ स्कूल भेजने को तैयार हैं और वे उन्हें नहीं लगता है कि बच्चों को स्कूल भेजने से स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या होगी।

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के वॉयस चांसलर अनुराग बेहर के अनुसार, “ऑनलाइन शिक्षा, विशेषतौर पर स्कूली-उम्र बच्चों के लिए, सिर्फ इंटरनेट और ऑनलाइन रिसोर्स की कमी से ही नहीं, बल्कि शिक्षा की मूल-प्रकृति के कारण भी अप्रभावी है।” उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए फिजिकल प्रेजेंस, अटेंशन, थॉट और इमोशंस जरूरी हैं। ये सभी मिलकर चरणबद्ध तरीके से हर बच्चे के लिए सीखने के उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories