कोविड -19 : स्टार्ट से पहले रीस्टार्ट करने का मौका दिया है हमें कोरोना ने , शहरी केंद्रों का करना होगा कायाकल्प: पीएम मोदी

0
12

[object Promise]

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘3rd Annual Bloomberg New Economy Forum’ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस फोरम में अपने संबोधन के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने दुनिया को रिस्टार्ट करने से पहले रीसेट करने का मौका दे दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मौजूदा कोविड-19 महामारी ने दुनिया को दिखाया कि शहर, जो विकास के इंजन भी हैं, सबसे कमजोर हैं।’

[object Promise]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि कोविड-19 ने हर सेक्टर में नए प्रोटोकॉल विकसित करने का मौका दिया है। उन्होंने ब्लूमबर्ग के सालाना इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए यह बात कही। पीएम ने कहा कि कोविड -19 ने हमें रिस्टार्ट करने से पहले रीसेट करने का अवसर दिया है।

आइए जानते हैं इस फोरम में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य रूप से कौन-कौन सी बातें कहींः

  • पीएम मोदी ने कहा, ‘कोविड -19 ने हमें रिस्टार्ट करने से पहले रीसेट करने का अवसर दिया है। अब रिस्टार्ट करने का एक अच्छा बिंदु शहरी केंद्रों का कायाकल्प होगा।
  • पीएम मोदी ने कहा, ‘लॉकडाउन को दुनिया भर में प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन भारतीय शहरों में लॉकडाउन नियमों का पालन हुआ हैं, क्योंकि हमारे शहरों की सोसाइटी केवल घरों से बनी जगह नहीं, बल्कि समुदाय है।’
  • पीएम मोदी ने कहा, ‘क्या हम टिकाऊ शहरों का निर्माण नहीं कर सकते? भारत में यह प्रयास किया गया है कि हम ऐसे शहरी केंद्रों का निर्माण करें, जिनमें शहरों की सुविधाएं हों, लेकिन गांवों जैसी भावना हो। प्रौद्योगिकी ने हमें कोविड -19 महामारी के दौरान अपना काम जारी रखने में मदद की है।’
  • पीएम मोदी ने कहा, ‘मौजूदा कोविड-19 महामारी ने दुनिया को दिखाया कि शहर, जो विकास के इंजन भी हैं, सबसे कमजोर हैं।’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम की स्थापना 2018 में माइकल ब्लूमबर्ग ने की थी। इस फोरम का लक्ष्य विश्व की कठिन आर्थिक चुनौतियों के समाधान को लेकर दुनियाभर के नेताओं को विचार-विमर्श के एक साझा मंच पर लाने का है।