सोशल मीडिया से ह्रदय या ब्रेन हैमरेज के शिकार हो जाओगे : भाजपा मंत्री

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। भाजपा की लोकप्रियता का एक कारण सोशल मीडिया भी हैं। राजनीतिक विशेषग्यो की माने तो भाजपा अपने प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ही कुशल रूप से करती है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार में मंत्री संजीव बालियान से इसे फायदेमंद नहीं मानते हैं। 

बुधवार को मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद संजीव बालियान ने RSS के एक कार्यक्रम में आश्चर्य जताया कि आखिर सोशल मीडिया को इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है जबकि इसका कोई प्रभाव नहीं है। 

बुधवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान RSS के संवाद प्रकोष्ठ इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के पत्रकार सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए।

उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसको लेकर वो काफी निराश भी हैं।

ट्विटर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा आश्चर्य होता है कि इसको किसने बनाया है।

संजीव बालियान ने यह भी कहा कि, “सोशल मीडिया पर आने वाली सभी टिप्पणियों को अगर आप पढ़ना शुरू करें तो आप 10 दिनों के भीतर हृदय के रोगी हो जाएंगे या 15 दिन में ब्रेन हैमरेज के शिकार हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों में महीने के अंत तक आपकी जान भी जा सकती है। 

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में लोगों ने अखबार पढ़ना छोड़ कर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग शुरू कर दी है। वे एक ऐसे माध्यम से जुड़े हुए हैं जिसमें 99 प्रतिशत चीजें पूरी तरह से झूठी हैं। लोग अक्सर ट्रेंड करने की बात करते रहते हैं। आपका रुझान किसी भी चीज़ पर कैसे प्रभाव डाल सकता है? 

उन्होंने कहा कि मैंने आज तक कभी नहीं सोचा कि किसी भी चीज़ को कैसे ट्रेंड किया जाए। सोशल मीडिया अपने आप में एक ऐसी दुनिया बन गई है जहां गोलियां चल रही हैं, तोपें दागी जा रही हैं और देश को बदला जा रहा है। ये लोग कौन हैं?यह सब देख मुझे दुख होता है। 

RSS के समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने ज्ञानवापी में शिवलिंग पाये जाने के दावे, के मामले पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जब उन्हें मस्जिद में शिवलिंग पाये जाने की जानकारी मिली थी तब वह भावुक हो थे।

बता दें कि मंत्री का यह बयान ऐसे समय मे आया है जब डिजिटलीकरण का बहुत जोरों से भाजपा द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *