BJP parliamentary board: अब पार्टी में नहीं होता कोई इलेक्शन सबको मोदी चुन लेते हैं, बोले सुब्रमण्यम स्वामी

0
10

 

BJP parliamentary board: भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त को अपने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का ऐलान किया है जिसके बाद से पार्टी में आंतरिक कलह के साथ ही विपक्ष के सियासी वार भी बढ़े हैं। 

बता दें कि पार्टी ने संसदीय बोर्ड की सूची से मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर कर दिया है। वहीं समिति के चुनाव पर भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में यह भी कहा है कि आज पार्टी में हर पद पर सदस्यों का चुनाव केवल पीएम मोदी की मंजूरी से ही होता हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “भारतीय जनता पार्टी और उसके बाद बीजेपी के शुरुआती दिनों में संगठन के पदों पर चुनाव के लिए संसदीय बोर्ड के द्वारा चुनाव कराए जाते थे। ये पार्टी के संविधान की एक मांग था पर आज बीजेपी में कोई चुनाव नहीं होता। हर पद के लिए मोदी के अप्रूवल से सदस्यों का नामंकन कर दिया जाता है।”

आपको बता दें कि स्वामी हमेशा अपनी मुखर शैली के चर्चा में बने रहते हैं। वो हमेशा से ही केंद्र सरकार पर तंज कसते रहे हैं।

बता दें कि भाजपा संसदीय बोर्ड में जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, बीएल संतोष के नाम शामिल हैं।