अफगानिस्तान: काबुल की एक मस्जिद में हुआ बम धमाका, 21 की मौत 60 घायल

0
9

डेस्क। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक मस्जिद में हुए एक बम धमाके में 21 लोगो की मौत हुई हैं तो वहीं 60 लोग इस कारण से घायल भी हुए हैं। ये विस्फोट तब हुआ जब लोग मस्जिद में मगरिब की नमाज पढ़ने के लिए आए थे।

इस धमाके के बाद काबुल सुरक्षा विभाग (Kabul Security Department) के प्रवक्ता खालिद जादरान (Khalid Zadran ) ने धमाके की पुष्टि करते हुए यह भी बताया कि काबुल के पीडी 17 में एक मस्जिद में बम विस्फोट किया गया है।

उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं साथ ही सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

वहीं जानकारी के अनुसार इस धमाके में मस्जिद के इमाम मवालवी अमीर मोहम्मद काबुली मारे गए हैं।