Budget 2024: आज के बजट में क्या होगी घोषणा

admin
By admin
2 Min Read

Budget 2024: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं। आने वाले बजट का सभी को बेसब्री से इन्तजार है। उम्मीद जताई जा रही है आज कई बड़े बजट में कई बड़े एलान किए जा सकते हैं। हालांकि जानकारों का कहना है बजट कई बड़े सरप्राइज के साथ जनता के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। मोदी सरकार अबकी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करके जनता को चौंकाने वाली है।

जानकारों के मुताबिक बजट मध्यम वर्ग, किसानों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए लुभावने वादों के साथ आएगा। महिला सशक्तीकरण की बात होगी। कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। बजट की सबसे खास बात यह रहेगी की इसकी सभी घोषणाएं चुनावी प्रक्रिया को ध्यान में रखकर होंगी। जिससे मोदी सरकार बजट के साथ अपना वोट बैंक मजबूत करने की नीति में सफल हो सके।

क्योंकि जब साल २०१९ में लोकसभा चुनाव होने को थे। तो 2019 में वित्त मंत्री की भूमिका में पीयूष गोयल थे। उन्होंने मिडिल क्लास को फोकस करते हुए पांच लाख रुपए तक की इनकम को आयकर से छूट दी थी और किसानों को तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का ऐलान किया था। जिसके माध्यम से मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सालाना 6 हजार रूपये की राशि देने का वाद किया और जनता के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *