जम्मू कश्मीर में महिला टीचर की हत्या से बवाल , महबूबा बोली भाजपा हिन्दू मुस्लिम नीतियों का खेल खेल रही

0
12

जम्मू कश्मीर:- जम्मू कश्मीर में एक बार पुनः दहशत का माहौल फैला हुआ है। आम नागरिकों को आतंकी पुनः अपना निशाना बना रहे हैं वही अब खबर है कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक राजपूत महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी करवा दी और तलाश जारी है। 

महिला की हत्या के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत सरकार पर तंज कसा है। मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार द्वारा किए जा रहे दावे झूंठे साबित हो रहे हैं। आय दिन लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वास्तव में यह चिंता का विषय है लेकिन भाजपा इस निंदनीय कृत्य पर चिंता करने की जगह हिन्दू मुस्लिम नीतियों का खेल खेल रही है।

 

 

जानकारी के लिए बता दें जम्मू कश्मीर की पुलिस ने महिला टीचर की हत्या के संदर्भ में जानकारी दी। पुलिस ने ट्वीट कर कहा की आज आतंकियों ने गोली मारकर महिला टीचर की हत्या कर दी। महिला सांबा की रहने वाली थी उसके पति का नाम राजकुमार था। पुलिस ने दावा किया है कि जो भी आतंकी महिला की हत्या में शामिल थे उनकी जल्द ही पहचान करने उन्हें सजा दी जाएगी।
बताते चले मई के माह में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कश्मीरी पंडित की हत्या की गई है। 12 मई को कश्मीर में राहुल भट्ट की हत्या हुई थीं इन्हें आतंकियों ने इनके कार्यालय में घुसकर गोली मारी थी।