Jammu And Kashmir News । जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आम नागरिक आतंकियों की गोलियों का शिकार हो गया है। कुलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने एक स्कूल टीचर को गोली मार दी। यह जानकारी पुलिस ने दी है। घटना में शिक्षिका की मौत की खबर है। (जम्मू और कश्मीर) खास बात यह है कि हाल ही में आतंकियों ने राहुल भट्ट नाम के एक कश्मीरी पंडित की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलगाम के गोपालपुरा इलाके में घायल हुई शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसने दम तोड़ दिया। वह सांबा की रहने वाली थी। कश्मीर जोन पुलिस ने हमले की पुष्टि की है और कहा है कि घटना में शामिल आतंकवादियों की जल्द पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा।
जम्मू और कश्मीरः हाल ही में शूट की एक्ट्रेस
कश्मीरी टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की भी बुधवार को आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बड़गाम के चदूरा में हुई इस घटना में एक 10 वर्षीय भतीजा घायल हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भट्ट के रिश्तेदार जुबैर अहमद ने बताया था, ”दो आदमी उसके घर के बाहर आए और बाहर आते ही गोली मार दी। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था?’
