राष्ट्रीयभारत को सीमा गतिरोध पर चीन ने मिश्रित संकेत दिए

भारत को सीमा गतिरोध पर चीन ने मिश्रित संकेत दिए

[object Promise]

नई दिल्ली/बीजिंग। चीन ने बुधवार को लद्दाख में भारतीय व चीनी सेना के बीच बने गंभीर गतिरोध पर मिश्रित संकेत दिए। चीन एक ओर तो लद्दाख में गतिरोध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए उसकी ओर से सहयोग की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वह गलवान घाटी पर अपना दावा ठोकने से भी बाज नहीं आ रहा है। बीजिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि चीन और भारत दोनों बातचीत और परामर्श के माध्यम से इस मामले को हल करने, स्थिति को सामान्य बनाने और सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयास के लिए सहमत हैं।

नई दिल्ली ने स्वीकार किया है कि सोमवार की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़पों के दौरान भारतीय सेना के एक अधिकारी सहित 20 सैनिक शहीद हुए हैं। वहीं, झाओ ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के हताहत हुए जवानों की संख्या के बारे में कोई बात नहीं की और इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली।

झाओ ने अपनी सरकार के दावे को दोहराया कि झड़प भारतीय सैनिकों द्वारा ‘उकसाए’ जाने पर शुरू हुई थी।

झाओ ने दोहराया, हम एक बार फिर भारतीय पक्ष को हमारे बीच बनी सहमति पर कार्रवाई करने के लिए कहते हैं और उनके अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को लाइन पार नहीं करने, उकसावे की कार्रवाई नहीं करने और एकतरफा कार्रवाई न करने की सलाह देते हैं।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा, चीन और भारत दोनों राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से प्रासंगिक मुद्दों को हल करने पर करीबी संवाद बनाए हुए हैं।

समाचार न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एलएसी पर गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमान के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल झांग शुइली ने मंगलवार रात कहा कि गलवान घाटी क्षेत्र पर संप्रभुता हमेशा चीन के पास रही है।

उन्होंने कहा, भारतीय सीमा बल अपने वायदों पर कायम नहीं रहे और दोनों देशों के बीच बनी सहमति का गंभीर रूप से उल्लंघन किया गया, कमांडर स्तर की वार्ता के दौरान बनी सहमति का उल्लंघन किया गया और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों और दोनों देशों के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।

शुइली ने अपने बयान में जोर देकर कहा, हम भारतीय सेना से मांग करते हैं कि उसे अपनी सभी उकसावे वाली कार्रवाई रोक देनी चाहिए, चीनी पक्ष से बात करनी चाहिए और वार्ता के माध्यम से विवाद के समाधान के सही रास्ते पर लौटना चाहिए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories