कोरोना पॉजिटिव हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

[object Promise]

नई दिल्ली| दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनको तेज बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्येंद्र जैन का अभी तक दो बार कोरोना टेस्ट हुआ है। बुधवार शाम आई कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव निकले।

पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में सत्येंद्र जैन शामिल हुए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ भी वह लगातार कई बैठकों में शामिल हुए हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ भी वह कई बैठकों में शरीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अभी तक आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चार विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। बुधवार को ही कालकाजी से विधायक आतिशी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि आतिशी हल्के लक्षणों के साथ अपने घर पर ही हैं। करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री को पूर्वी दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका जताई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री का कोरोना टेस्ट किया गया है। मंगलवार को किया गया यह टेस्ट नेगेटिव निकला। लेकिन बुधवार को दोबारा किए गए कोरोना टेस्ट में सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सोमवार देर रात सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा, “हाई ग्रेड बुखार और अचानक ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण मुझे राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।”

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। हालांकि अब सत्येंद्र जैन की हालत पहले से बेहतर है।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बुखार की शिकायत के बाद कोरोना वायरस का टेस्ट हो चुका है। मुख्यमंत्री का टेस्ट नेगेटिव आया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img