[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Coronavirus India Updates : महाराष्ट्र में 27 दिन में 100 गुना का इजाफा, 14 मरीज से अब बढ़कर 1600, जानें अन्य राज्यों का हाल !
राष्ट्रीय

Coronavirus India Updates : महाराष्ट्र में 27 दिन में 100 गुना का इजाफा, 14 मरीज से अब बढ़कर 1600, जानें अन्य राज्यों का हाल !

admin
Last updated: April 17, 2026 2:40 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां संक्रमितों की संख्या में 27 दिन में 100 गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। राज्य में 14 मार्च को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 थी, जो 10 अप्रैल को बढ़कर 1600 के करीब पहुंच गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अकेले मुंबई में ही संक्रमितों की संख्या 993 हो गई है।

शुक्रवार को यहां 218 नए मरीज सामने आए, जबकि 10 लोगों की मौत हुई। राज्य में कोरोना की वजह से अबतक 108 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इधर, देश में कोराना के मरीजों की संख्या 7 हजार 347 हो गई है। आज 618 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी देश में कुल संक्रमितों की संख्या 6 हजार 761 है। इनमें से 6 हजार 39 का इलाज चल रहा है। 515 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 206 की मौत हुई।

इस बीच, कोरोनावायरस संकट से निपटने के लिए पंजाब में कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया। ओडिशा के बाद पंजाब दूसरा राज्य है, जहां कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया है। उधर, देश में 1 अप्रैल को 2 हजार 59 संक्रमित थे। तब से अब तक 5 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। यानी,10 दिन में ही कोरोना संक्रमण के मामलों में 70% की बढ़ोतरी हुई है।

आज कहां कितने मरीज मिले
महाराष्ट्र-234, दिल्ली-183, गुजरात-116, तमिलनाडु-77, राजस्थान-57, मध्यप्रदेश-40, उत्तरप्रदेश-23, जम्मू-कश्मीर-23, पंजाब-21, कर्नाटक-10, पश्चिम बंगाल-13, केरल-7, हरियाणा-6, ओडिशा-4, आंध्रप्रदेश-18, बिहार में 2, झारखंड-1।

उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 433: बीते 24 घंटों में यहां संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए। शुक्रवार को कुल 23 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों में से 210 तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। प्रयागराज में एक प्रोफेसर पर तब्लीगी जमात में जाने की जानकारी छिपाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रोफेसर और उनकी पत्नी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। राज्य के 15 जिलों में चिन्हित 104 हॉट स्पॉट को सील कर दिया गया है। आगरा और गौतम बुद्ध नगर जिले में सबसे ज्यादा 22 हॉटस्पॉट हैं। इसके बाद गाजियाबाद में 13, लखनऊ में 12 और कानपुर में 10 हैं।

बिहार, संक्रमित- 60: सीवान में शुक्रवार को एक परिवार के 2 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वे ओमान से लौटे एक संक्रमित के संपर्क में आए थे। बिहार में कोरोना के सबसे ज्यादा 29 मरीज सीवान में ही हैं। राज्य में एक मरीज की मौत हुई है, जबकि 15 ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली, संक्रमित- 903: दिल्ली में कोरोना के शुक्रवार को 183 नए केस सामने आए। इसमें से 154 निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात के मरकज से जुड़े हैं। दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जाकिर नगर की गली नंबर 18 से 22 और पास की अबू बकर मस्जिद को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में चुने गए हॉटस्पॉट में घर-घर जाकर मेडिकल स्कैनिंग की जा रही है। निजामुद्दीन इलाके में 6 हजार घरों में स्कैनिंग की जा चुकी है। इस दौरान एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में गुरुवार को 51 संक्रमित मिले थे। इनमें से 4 मरीज निजामुद्दीन मरकज से संबंधित हैं।

हरियाणा, संक्रमित- 176: शुक्रवार को यहां 6 कोरोना पॉजिटिव मिले। 3 अंबाला में और 1-1 सोनीपत और पंचकूला में। राज्य में संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए 6 जिलों में 11 अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया गया है। यहां सिर्फ कोरोना संक्रमितों का ही इलाज होगा। इन अस्पतालों में 2 हजार 900 बिस्तर हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 38 संक्रमित नूह में हैं। इसके बाद गुरुग्राम में 32, जबकि पलवल और फरीदाबाद में 28-28 मरीज हैं।

पंजाब, संक्रमित-151: यहां शुक्रवार को 21 नए मरीज सामने आए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों में से 11 की मौत हो चुकी है। एक मरीज वेंटिलेटर पर है और 2 को ऑक्सीजन दी जा रही है। अब तक 2 हजार 877 सैम्पल लिए गए हैं, जो 2 करोड़ 80 लाख की आबादी वाले राज्य में नाकाफी हैं। राज्य में सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 434 वेंटिलेटर हैं।
गुजरात, संक्रमित 378: यहां शुक्रवार को 116 नए मामले सामने आए। इनमें से अहमदाबाद में 55, वडोदरा में 37, पाटन में 6, भावनगर में 4 और भरूच में 7, कच्छ में 2, जबकि राजकोट और गांधीनगर में 1-1 संक्रमित मिला। गुरुवार को संक्रमण के 76 मामले सामने आए थे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने पर खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Next Article करोड़ों की धोखाधड़ी मामलों के आरोपी को लॉकडाउन में VIP ट्रीटमेंट, घिरी महाराष्ट्र सरकार, मामला दर्ज

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?