CUET UG Admit Card 2022 । सीयूईटी(Common University Entrance Test) यूजी परीक्षा 2022 (CUET UG Exam 2022) के लिए आज एडमिट कार्ड (CUET UG Admit Card 2022) जारी किए जाने की आशंका है। परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किया जा सकता है। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 15 जुलाई 2022 से शुरू हो रही है।
बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA के द्वारा किया जाएगा। NTA ने 23 जून 2022 को ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया था। NTA की ओर से आयोजित ये परीक्षा 15, 16, 19, 20 जुलाई और 4, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त 2022 होनी है।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। परीक्षा 13 भाषाओं में होनी है। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असमिया, पंजाबी, और उर्दू में इस परीक्षा को आयोजित किया गया है। इसके अतिरिक्त, एक उम्मीदवार 19 अन्य भाषाओं जैसे फ्रेंच, जर्मन, जापानी, रूसी, बोडो, संथाली और कई अन्य भाषाओं में भी इस परीक्षा को दे सकता है।
इस साल देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इस परीक्षा के जरिए ही प्रवेश मिलना पॉसिबल होगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 43 सेंट्रल विश्वविद्यालय और 13 राज्य विश्वविद्यालयों में अड्मिशन लेने के लिए एलिजिबल होंगे।
CUET 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2 अप्रैल 2022 को जारी किया गया था और समय सीमा 31 मई तक दी गई थी।
How to Download CUET UG Admit Card 2022 । कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं। अब होम पेज पर दिए गए Admit Card के लिंक पर टैब करें।
अब पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज करके सबमिट कर दें।
एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। आप इसे चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
