[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » DELHI ASSEMBLY ELECTION : केजरीवाल बोले, मुफ्त रहेंगे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व तीर्थ जब तक हूं मैं
राष्ट्रीय

DELHI ASSEMBLY ELECTION : केजरीवाल बोले, मुफ्त रहेंगे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व तीर्थ जब तक हूं मैं

admin
Last updated: April 17, 2026 3:49 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छोटी राजनीतिक यात्रा में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बीते पांच साल में उन्हें आंदोलनकारी, अराजकतावादी और यहां तक की आतंकवादी कहा गया लेकिन इन सबसे बेपरवाह केजरीवाल अपनी सरकार के साथ काम पर लगे रहे और अब वे एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं।

राजधानी में सिर्फ दो दिनों बाद मतदान होना है। जुझारू केजरीवाल ने  स्पष्ट तौर पर कहा कि उनका मानना है कि हिंदू बनाम मुसलमान की विभाजनकारी राजनीति के बजाय काम की राजनीति का समय आ गया है।

प्रश्न : भाजपा का कहना है कि सत्ता में वापस आने के बाद आप कुछ महीनों के लिए ही मुफ्त पानी और बिजली मुहैया कराएगी?

उत्तर : 
जब तक केजरीवाल यहां है, तब तक यह सब मुफ्त रहेगा। मैं इसे आईएएनएस के रिकॉर्ड पर कह रहा हूं। यह हमारे घोषणापत्र में है और मैं आपको अपनी गारंटी देता हूं। पानी, बिजली, अस्पताल, स्कूल, महिलाओं के लिए यात्रा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थयात्रा, हमारी सरकार के सत्ता में रहने तक सभी मुफ्त रहेंगे। हमारे लिए कोई वित्तीय बोझ नहीं है। बजट में लाभ दिख रहा है, जबकि पूर्व में शीलाजी (पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित) के समय में यह घाटे में रहा करता था। कर में कटौती की गई है। मैंने यह धन भ्रष्टाचार को कम करके बचाया है।

प्रश्न : अगर 11 फरवरी को मतपेटियों को खोले जाने पर आप की झाड़ू स्वीप करती है, तो इससे मतदाताओं और भारतीय लोकतंत्र को क्या संदेश जाएगा?

उत्तर : 
यह मेरी तरफ से संदेश नहीं होगा, बल्कि दिल्ली के लोगों की तरफ से होगा, जो यह है कि अब लोग केवल स्कूलों और अस्पतालों जैसे मुद्दों पर मतदान करेंगे। इसलिए यहां अब हिंदू-मुस्लिम मुद्दा काम नहीं करेगा क्योंकि लोग इसे खारिज करेंगे। वे जाति की राजनीति को खारिज करेंगे। अगर मैं बनिया हूं, तो मैं सभी बनियों को खुद को वोट डालने के लिए नहीं कहता। मैं सिर्फ उन्हें कहता हूं कि मैंने आपके बच्चों के लिए शिक्षा मुहैया कराई है।

अगर आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहते हैं, अगर आप अपने परिवार के लिए अच्छी चिकित्सा देखभाल चाहते है और अगर आप 24 घंटे बिजली चाहते हैं तो मुझे वोट दें। ये लोग हमारा वोट बैंक है। इस तरह से 21वीं सदी में हम नया भारत बनाएंगे। लेकिन यह नया भारत गालियां देने और हिंदू-मुस्लिम से जुड़ी विभाजनकारी राजनीति करने से नहीं बनेगा।

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article DELHI ASSEMBLY ELECTION : डिप्टी CM सिसोदिया ने कहा, काम के लिए वोट करें 8 फरवरी को
Next Article सोमपुरा भी हो सकते हैं ट्रस्ट में शामिल, राम मंदिर का मॉडल तैयार किया था VHP के लिए

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?