[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सोमपुरा भी हो सकते हैं ट्रस्ट में शामिल, राम मंदिर का मॉडल तैयार किया था VHP के लिए
राष्ट्रीय

सोमपुरा भी हो सकते हैं ट्रस्ट में शामिल, राम मंदिर का मॉडल तैयार किया था VHP के लिए

admin
Last updated: April 17, 2026 3:49 pm
admin
Share
SHARE

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ ट्रस्ट में आर्किटेक्ट विशेषज्ञ के रूप में गुजरात के चंद्रकांत भाई सोमपुरा को शामिल किया जा सकता है। सोमपुरा वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने 33 साल पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के लिए राम मंदिर का मॉडल तैयार किया था। इन्हीं के नेतृत्व में अयोध्या में न्यास के पास काम भी चल रहा है।

गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में दो लोगों की नियुक्ति ट्रस्ट को करनी है, जिनमें से एक आर्किटेक्ट होंगे और दूसरा ट्रस्ट का कामकाज अध्यक्ष के. परासरन की देखरेख में देखेंगे। विहिप ने 30 साल पहले गुजरात के आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई सोमपुरा से राम मंदिर का मॉडल बनवाया था। विहिप ने बुधवार को ही दावा किया था कि मंदिर निर्माण के लिए 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और 2024-25 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, विहिप के मॉडल के अनुसार ही राम मंदिर का निर्माण होगा, ऐसे में चंद्रकांत सोमपुरा ही मंदिर निर्माण का कामकाज कराएंगे। ध्यान रहे कि चंद्रकांत के दादा ने ही गुजरात में सोमनाथ मंदिर का निर्माण किया था। सोमपुरा परिवार पीढिय़ों से मंदिर निर्माण के काम में ही लगा हुआ है। विहिप के मुताबिक, राम मंदिर का डिजाइन छह बार तैयार किया गया था।

30 साल पहले विहिप के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक सिंघल ने ही मंदिर का मॉडल बनाने के लिए सोमपुरा को कहा था। उसी वक्त मंदिर के मॉडल और पत्थर तराशने का काम शुरू हुआ था। मंदिर का डिजाइन तैयार करने में छह महीने लगे। छह बार अलग-अलग डिजाइन तैयार किए गए। इसके बाद सिंघल और उनकी टीम को नागर शैली से बना डिजाइन पसंद आया।

गौरतलब है कि भारत में मंदिर तीन शैलियों में ही बनते हैं। नागर, द्रविड़ और बैसर शैली। राम मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा। यह उत्तर भारत में प्रचलित है। इस शैली के मंदिरों की विशेषता है कि यह आधार से शिखर तक चतुष्कोणीय होते हैं। राम मंदिर का डिजाइन खास है। इसकी परिक्रमा वृत्ताकार होगी, जबकि गर्भगृह अष्टकोणीय होगा।

दो मंजिला मंदिर में भूतल पर मंदिर और ऊपरी मंजिल पर राम दरबार होगा। इसके खंबों पर देवी-देवताओं की आकृतियां उकेरी जाएंगी। राम मंदिर में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। विहिप के मॉडल के मुताबिक मंदिर की चौड़ाई 150 फीट, लंबाई 270 फीट और गुंबद की ऊंचाई 270 फीट होगी। विहिप सूत्रों के मुताबिक, मंदिर के गर्भगृह में पूजा होगी और फिर निर्माण काम शुरू हो जाएगा।

विहिप ने यह भी कहा कि मंदिर निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम नवंबर 1989 में हो चुका है। ऐसे में इस बार शिलान्यास कार्यक्रम नही होगा। राम मंदिर आंदोलन में मारे गए लोगों की याद में एक ढांचा भी बनाए जाने की योजना है। इस पर ट्रस्ट के सदस्य विचार करेंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article DELHI ASSEMBLY ELECTION : केजरीवाल बोले, मुफ्त रहेंगे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व तीर्थ जब तक हूं मैं
Next Article Coronavirus : चीन में कोरोना वायरस से मचा हाहाकार, 24 हजार लोगों की ले चुका जान, भारत पर भी असर, जानिए लक्षण और बचने के उपाय !

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?