राष्ट्रीयदिल्ली हिंसा : लोगों ने बताई अपनी पीड़ा ज्वाइंट कमिश्नर को ,...

दिल्ली हिंसा : लोगों ने बताई अपनी पीड़ा ज्वाइंट कमिश्नर को , खोली पुलिस की पोल

दिल्ली हिंसा : लोगों ने बताई अपनी पीड़ा ज्वाइंट कमिश्नर को , खोली पुलिस की पोल

नई दिल्ली। साहब, जिस दिन से दंगा शुरू हुआ, अगर उसी दिन पुलिस समय पर एक्शन ले लेती तो हिंसा नहीं होती। दुकानें लूटी जा रही थीं, भीड़ हमारी जान लेने पर आमादा थी, तब बचाने के लिए पुलिस नहीं थी। दो जून की रोटी के लिए जूझते हम लोग खुद नहीं चाहते कि इलाके में हिंसा हो।

जब दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र सिंह बुंदेला गुरुवार को हिंसा प्रभावित उत्तरी-पूर्वी दिल्ली का दौरा करने पहुंचे तो उनसे लोगों ने यही शिकायत की। पांचवें दिन गुरुवार को हिंसा प्रभावित मौजपुर, जाफराबाद इलाके में पुलिस फोर्स के साथ ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र सिंह बुंदेला लोगों का हालचाल लेने पहुंचे थे। उन्होंने करीब डेढ़ बजे मौजपुर, विजय पार्क इलाके में सडक़ किनारे और गलियों में मौजूद लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछा।

लोगों का कहना था कि पुलिस तब सख्त हुई, जब दुकानें लूट ली गईं, तोडफ़ोड़ की गई और खून-खराबा हो चुका। सोमवार और मंगलवार को जाफराबाद से लेकर मौजपुर और बाबरपुर में मामूली पुलिस फोर्स तैनात रही। इस कारण उपद्रवी पुलिस पर भारी पड़े। बुधवार से हालात में जरूर सुधार आया।

मौजपुर के विजयपार्क के पास 65 वर्षीय एक महिला ने ज्वाइंट कमिश्नर को पैरों में लगी चोट दिखाते हुए कहा कि मैं चार-पांच दिनों से कुछ खाई नहीं हूं और न ही नहाई हूं। घबराहट के चलते मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। महिला की बात सुनकर ज्वाइंट कमिश्नर बुंदेला ने कहा, आप घर जाकर आराम करिए और हम आपकी सुरक्षा के लिए ही यहां आए हैं।

उन्होंने कहा कि हिंसा में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं। ज्वाइंट कमिश्नर ने लोगों से कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने में सहयोग मांगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि वे हिंसा में शामिल लोगों को चिह्नित करने में मदद करेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories