राष्ट्रीयजिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल डोमनपुर का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल डोमनपुर का किया औचक निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 03 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल डोमनपुर विकास खण्ड कुड़वार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अस्थायी गोवंश आश्रय अस्थल में कुल 04 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें से 02 नर व 02 मादा गोवंश हैं सभी गोवंश स्वस्थ पाये गये। गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। जिलाधिकारी को पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि संरक्षित समस्त गोवंश का टीकाकरण, टैगिंग करा दिया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा डीएम को यह भी बताया गया कि प्रतिदिन आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुरूप चिकित्सा आदि की जा रही है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं को हरा चारा, पशु आहार एवं मिनरल मिक्चर खिलाने को कहा तथा संरक्षित गोवंशों को ठण्ड से बचाव एवं उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमाशंकर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कुड़वार अंजली सरोज, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 श्यामराज सहित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories