राष्ट्रीयकुशीनगर में यातायात माह के दूसरे दिन पडरौना में ई-रिक्शा चालकों को...

कुशीनगर में यातायात माह के दूसरे दिन पडरौना में ई-रिक्शा चालकों को ट्रैफिक इंचार्ज ने किया जागरूक

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : सोमवार को पडरौना नगर के दरबार रोड स्थित रामलीला मैदान में यातायात माह के दूसरे दिन ई रिक्शा चालकों को प्रशिक्षण शिविर के दौरान आमजन के बीच यातायात नियमों के प्रति यातायात प्रभारी परमहंस यादव ने जागरूक करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने पर जोर दिया। चालक,ई-रिक्शा चालक,वाहन स्वामी,रोडवेज के चालक व परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया व पैंफ्लेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी श्री यादव ने कहा कि वाहन चालक सड़क पर यातायात नियमों का पालन करे।

खास तौर पर ई रिक्शा चालक सड़क पर किनारे गाड़ी खड़ा कर सवारी उतारें। ई रिक्शा चालक दाएं-बाएं देखकर गाड़ी मोड़ा करें। सवारियों को गाड़ी के बाएं से उतारे। दाहिने ओर उतारते समय हादसे होते है। जो टेंपो चालक अपने दाहिने ओर लोहे का राड नहीं लगाएं हो वो लगा ले। इस अवसर पर नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार श्रीवास्तव,सभासद चंदन जायसवाल यातायात विभाग से जुड़े होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories