Draupadi Murmu Oath Ceremony : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं, मैं आज़ाद भारत मे जन्मी पहली राष्ट्रपति

admin
By admin
2 Min Read

 

Draupadi Murmu 15th President of India Oath Ceremony: भारत गणराज्य की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रथम नागरिक होने की शपथ ले ली है। भारत के मुख्य न्यायधीश एनवी रमणा ने मुर्मू को शपथ दिलवाई है। शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजाद भारत में पैदा होने वाली मैं देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं हूं।

यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं

अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि, “राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी  व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारत के हर गरीब की उपलब्धि है। मेरा यहाँ पहुँचना इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं।”

स्वतंत्र भारत में जन्मी मैं पहली राष्ट्रपति : मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह भी कहा, “मैं देश की पहली राष्ट्रपति हूं जिसका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ। इसके आगे उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।”

शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के साथ, मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति भी बन गई हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *