जापान: जापान के दक्षिणी क्यूशू द्वीप में एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। इस ज्वालामुखी के विस्फोट से आसपास के लोगो को कोई नुकसान नही हुआ है। लेकिन इससे रॉक और पत्थर निकल रहे हैं। ज्वालामुखी फटने के बाद प्रशासन ने सभी को एहतियात बरतने को कहा है ओर स्थानीय निवासियों को किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है।
जापान के मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कल रात तकरीबन आठ बजे के बाद जापान में सकुराजिमा ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ। जब यह विस्फोट हुआ तो इससे पत्थर निकलकर ढाई किलोमीटर दूर तक जा गिरे। हालाकि इस घटना से कोई आहत नही हुआ है। अभी तक इस ज्वालामुखी से रॉक व पत्थर निकल रहे हैं।
जापान के समाचार चैनलों के मुताबिक इस ज्वालामुखी से नारंगी रंग का लावा निकलता दिखाई दे रहा है। वही ज्वालामुखी फटने के बाद उप मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिको इसोज़की की प्रतिक्रिया आई उन्होंने कहा हमारे लिये लोगो की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। लोगो से गुजारिश है कि वह सुरक्षित स्थानों पर चले जायें।
अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है तकरीबन 120 निवासियों को सजग रहने ओर स्थान छोड़कर जाने के लिये रेडी रहने को कहा गया है। कहा जा रहा है कि ज्वालामुखी का लावा तीन किलोमीटर तक गिर सकता है इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर लोगो को दूसरी जगह चले जाना चाहिए।
JUST IN – Japan raises alert for the #Sakurajima stratovolcano to level 5 on a 5-point scale for the first time following a previous eruption. Evacuations ordered.pic.twitter.com/ccnw06Yezi
— Disclose.tv (@disclosetv) July 24, 2022
