भावुक हुए उद्धव ठाकरे बागी विधायकों से कही यह बात

admin
By admin
2 Min Read

Maharashtra:- महाराष्ट्र में जारी ससियासी हलचल के बीच उद्धव ठाकरे सरकार गिरने की कगार पर है। शिवसेना लगातार बागी नेताओ को मनाने में लगी हुई है। वही फ्लोर टेस्ट की पॉलिटिक्स के शुरू होने से भाजपा सरकार बनाने को तैयार है। अब इसी बीच उद्धव ठाकरे ने अपने बागी विधायकों को मनाने की एक ओर कोशिश की है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा आज जो समस्या उतपन्न हुई है इसका बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जा सकता है। विधायकों को सिर्फ एक दफा उनसे बात करने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा, हम सब एक परिवार है। परिवार के मुखिया के नाते मुझे आप सभी की चिंता है। आप लोगो को कुछ दिनों के लिए गुवाहाटी में रखा गया है। आप लोगो से जुड़ी रोज कोई नई जानकारी सामने आती है आप लोगो का दिल अभी भी शिवसेना के साथ है। आप से मेरा सम्पर्क नहीं हो पा रहा है लेकिन हमें सम्वाद की आवश्यकता है। 
उन्होंने आगे कहा, मैं कह रहा हूँ अभी देर नहीं हुई है आप लोगो को मुंबई आकर आपने सामने की बातचीत करनी चाहिए। हम आमने सामने बैठकर समस्या का हल निकाल सकते हैं। आपको जो सम्मान शिवसेना में मिला वह आपको कहीं भी नहीं मिलेगा। बता दें इस अपील से पहले भी उद्धव ठाकरे अपने बागी विधायकों और एकनाथ शिंदे से वापसी की अपील कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उनके बयान पर शिंदे गुट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *